Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्ऱवाई, तहसीलदार को किया सस्पैंड, जालंधर में कांग्रेसी नेता समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज 

    Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्ऱवाई, तहसीलदार को किया सस्पैंड, जालंधर में कांग्रेसी नेता समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज 

    Daily SamvadBy Daily Samvad13 February, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्ऱवाई, तहसीलदार को किया सस्पैंड, जालंधर में कांग्रेसी नेता समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज 
    Tehsildar Suspended Fatehgarh Sahib
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर/फतेहगढ़ साहिब। Punjab News: पंजाब सरकार करप्शन पर बड़ा प्रहार कर रही है। सरकार ने राजस्व विभाग में पकड़ी गई गड़बड़ियों पर सख्त एक्शन लिया है। सरकार के आदेश पर जहां एक तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया गया है, वहीं जालंधर में कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

    पंजाब (Punjab) सरकार ने दो अलग अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने फतेहगढ़ साहिब जिले (Fatehgarh Sahib) की खमाणो तहसील (Khamano Complaints) की तहसीलदार रमणदीप कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए की गई है।

    Tehsildar Suspended Fatehgarh Sahib News
    Tehsildar Suspended Fatehgarh Sahib News

    डीसी दफ्तर से अटैच

    निलंबन के आदेश पंजाब (Punjab) सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने इन आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि रमणदीप कौर को तुरंत प्रभाव से सेवा से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान उनकी तैनाती रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में निर्धारित की गई है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

    उधर, जालंधर (Jalandhar) जिले में मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर रजिस्ट्री करवाने वाले कांग्रेसी नेता और पूर्व पार्षद मंदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेसी नेता समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फर्जी आधार कार्ड के जरिए 22.10 लाख में सौदा दिखाकर पूर्व पार्षद ने अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी।

    FIR
    FIR

    जालंधर में पूर्व पार्षद पर पर्चा

    जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के जमनादास की मौत 2023 में हो चुकी थी, लेकिन 24 अक्टूबर 2024 को उनकी जगह एक अन्य व्यक्ति को सब रजिस्ट्रार दफ्तर में पेश किया गया। इस व्यक्ति ने मृत जमनादास के नाम पर फर्जी आधार कार्ड भी बनाया था। फर्जी जमनादास से कांग्रेस नेता और मंदीप कुमार ने 17 मरले जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।

    इस घोटाले की पोल तब खुली जब विदेश ले लौटे विजय भाटिया नामक व्यक्ति ने मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच करते हुए फर्जी जमनादास, कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद मंदीप कुमार निवासी काकी पिंड, नंबरदास हरजिंदर सिंह और गुरदिंर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

    DC Himanshu Aggarwal
    DC Himanshu Aggarwal

    तहसील के अफसरों को बचाने की कोशिश

    सूत्र बताते हैं कि जालंधर के इस केस में राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। क्योंकि इस फर्जीवाड़े में तहसील के कुछ कर्मचारी और अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।



















    No related posts.

    Congress Leader FIR Fake Aadhaar Case Fatehgarh Sahib Fatehgarh Sahib News Jalandhar Land Scam Khamano Complaints Property Registry Fraud Punjab Corruption Crackdown Punjab Government Punjab Latest News Punjab News Punjab Revenue Department Tehsildar Suspended
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRajpal Yadav: हास्य कलाकार राजपाल यादव ने जिससे 5 करोड़ रुपए लिए हैं, उनका वकील आया सामने, बताई पूरी सच्चाई, देखें VIDEO
    Next Article Punjab Weather Update: पंजाब समेत कई राज्यों में भारी तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    20 May, 2026

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.