डेली संवाद, जालंधर। ED Officers Transfer News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) को नोटिस भेजने वाले ईडी अफसर का तबादला कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जालंधर में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने जॉइंट डायरेक्टर रवि तिवारी का चेन्नई ट्रांसफर कर दिया है। इसी अफसर ने कैप्टन और उनके बेटे को नोटिस जारी किया था।
जानकारी के मुताबिक IRS ऑफिसर रवि तिवारी का तबादला चैन्नई कर दिया गया है। ईडी (ED) के इसी अफसर ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) और उनके बेटे रणइंदर सिंह को विदेशों में संपत्ति के मामले में समन जारी किया था और आज (13 फरवरी) को पेश होने के लिए कहा था।

कांग्रेस को कैप्टन की याद आई
उधर, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) की याद आ गई है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने गुरूवार को कहा कि कैप्टन अगर कांग्रेस में आना चाहें तो हाईकमान विचार कर सकता है। बघेल के इस बयान से एक तरफ राजनीतिक गलियारों में हलचल हो गई तो दूसरी तरफ कांग्रेस में CM कुर्सी पर नजरें टिकाए बैठे सीनियर लीडरशिप में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
कांग्रेस के कैप्टन (Capt Amarinder Singh) पर डोरे डालने की बड़ी वजह पार्टी में चुनाव से पहले चल रही गुटबाजी है। जिसमें कोई भी एक-दूसरे के अंडर काम करने को तैयार नहीं। राहुल गांधी की चेतावनी के बाद भी किसी पर फर्क नहीं पड़ा। वहीं कांग्रेस ये भी जानती है कि पंजाब में जब बादलों का गोल्डन टाइम चल रहा था तो उसका तोड़ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ही निकाला और 2 बार कांग्रेस की सरकार बनाई।

कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं
हालांकि कैप्टन (Capt Amarinder Singh) की बेटी व पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने कल ही लुधियाना में कहा कि कैप्टन कहीं नहीं जा रहे हैं। वो भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि था कि ईडी का पुराना केस चल रहा है, जिसे लेकर नोटिस आए हैं।









