DIPS News: डिप्स में “फायर-लेस कुकिंग प्रतियोगिता” का सफल आयोजन

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स विद्यालय में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए “फायर-लेस कुकिंग प्रतियोगिता” का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वस्थ एवं नवाचारी व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता, टीमवर्क और पोषण संबंधी समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कक्षा 6 ने प्रथम तथा कक्षा 7 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल  मनप्रीत भोगल ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने संदेश दिया कि ऐसे प्रयास बच्चों को आत्मनिर्भर बनाते हैं और आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं भोजन तैयार करने योग्य बनाते हैं। यह आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *