Jalandhar News: पंजाबी सूफी सिंगर नूरां से मांगी 1 करोड़ की फिरौती, गैंगस्टर ने पूरे परिवार को मारने की दी धमकी

पंजाब (Punjab) की सूफी सिंगर ज्योति नूरां (Jyoti Nooran) से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इसका खुलासा खुद ज्योति नूरां के पति ने किया। उनका कहना है कि किसी संपत नेहरा के नाम से धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Jyoti Nooran
Punjab Government
Highlights
  • पति ने किया सनसनीखेज खुलासा
  • संपत नेहरा के नाम से मिल रही धमकियां
  • घर के बाहर फायरिंग से बढ़ी दहशत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में लगातार गैंगस्टरों द्वारा व्यवसायी, गायक और एक्टर से रंगदारी मांगने के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। खबर है कि सूफी सिंगर से 1 करोड़ की फिरौती मांगी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) की सूफी सिंगर ज्योति नूरां (Jyoti Nooran) से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इसका खुलासा खुद ज्योति नूरां के पति ने किया। उनका कहना है कि किसी संपत नेहरा के नाम से धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पैसा न देने पर उनको लगातार थ्रेट कॉल आ रहे हैं। 2 दिन पहले घर जो फायरिंग हुई है, उन्हें शक है कि वो भी इसी मामले में हुई है। इससे पहले भी कुछ संदिग्ध घर के बाहर चक्कर लगा चुके हैं।

इसे लेकर उन्होंन जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन 6 महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी को ट्रेस नहीं कर पाई। बता दे कि जिस संपत नेहरा के नाम पर ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है, वो लॉरेंस का राइट हैं। उसे लॉरेंस गैंग का सबसे भरोसेमंद शार्पशूटर माना जाता है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *