Extortion Threat: शहर के बड़े व्यापारी से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती, दहशत में परिवार

हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय से जुड़े मेवाड़ा परिवार के सदस्य विक्रम मेवाड़ा को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। कॉलर ने गोवा में परिवार द्वारा खरीदी गई करोड़ों रुपये की संपत्ति का उल्लेख करते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Ransom
Punjab Government
Highlights
  • प्राइवेट नंबर से आया धमकी भरा कॉल
  • गोवा की प्रॉपर्टी का जिक्र कर मांगी फिरौती
  • परिवार और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई गई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, इंदौर। Extortion Threat: इंदौर (Indore) के उपनगर महू में एक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है।

हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय से जुड़े मेवाड़ा परिवार के सदस्य विक्रम मेवाड़ा को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। कॉलर ने गोवा में परिवार द्वारा खरीदी गई करोड़ों रुपये की संपत्ति का उल्लेख करते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

करीब डेढ़ मिनट तक चली बातचीत में पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। बताया जा रहा है कि कॉल “प्राइवेट नंबर” से आया था, जिससे स्क्रीन पर कोई नंबर प्रदर्शित नहीं हुआ। घटना के बाद विक्रम मेवाड़ा ने महू के ग्रामीण एडिशनल एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर सुरक्षा की मांग की है।

सभी पहलुओं की जांच

ग्रामीण एडिशनल एसपी रुपेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी वास्तव में लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से दी गई है या किसी ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर भय पैदा करने की कोशिश की है।

एहतियात के तौर पर परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके प्रतिष्ठानों पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। फिलहाल पुलिस तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *