डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य में प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी प्रवर्तन कार्रवाई को तेज कर दिया है।
बता दे कि 24 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान, बोर्ड ने प्रदेश भर में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कुल 1,849 चालान जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
वहीं इसके साथ ही इस चार सप्ताह की अवधि में कड़ी कार्रवाई करते हुए, उल्लंघनकर्ता इकाइयों पर रु15,97,300 का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया है।









