डेली संवाद, अमेरिका। America News: विदेश में भारत के युवक की लापता होने की खबर सामने आ रही है जिसके चलते परिवार में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने लापता युवक की तलाश करनी शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) में 22 वर्षीय भारतीय छात्र लापता हो गया है। युवक की पहचान साकेत श्रीनिवासैया के रूप में हुई है जो कर्नाटक (Karnataka) का रहने वाला था और बर्कले विश्वविद्यालय से पोस्ट-ग्रेजुएट कर रहा था।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
वहीं सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने छात्र के गायब होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। वहीं पुलिस ने भी लापता युवक की तलाश करनी शुरू कर दी है। बता दे कि लापता युवक के गायब होने की सूचना उसके रूममेट बनेत सिंह ने दी थी।
छात्र के गायब होने को लेकर चिंतित कॉन्सुलेट जनरल ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “सैन फ्रांसिस्को में भारत का कॉन्सुलेट जनरल, कर्नाटक राज्य के रहने वाले UC बर्कले के एक भारतीय पोस्ट-ग्रेजुएट स्टूडेंट साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने को लेकर बहुत चिंतित है। कॉन्सुलेट परिवार के संपर्क में है और स्टूडेंट का पता लगाने के लिए संबंधित लोकल अधिकारियों से भी संपर्क में है।”










