Jalandhar: जालंधर के कारोबारी समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कभी भी कर सकती है गिरफ्तार

यशपाल दुआ ने कथित रूप से शराब के नशे में अपने साथियों और कुछ स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। मारपीट के दौरान उन्हें जमीन पर गिराकर ठुड्डे मारे गए। इतना ही नहीं, उनके बेटे के साथ भी धक्का-मुक्की की गई और उनकी पगड़ी उतार दी गई।

Daily Samvad
4 Min Read
hotel mariton jalandhar dispute
Punjab Government
Highlights
  • होटल मैरिटन के पार्टनर यश दुआ के पर केस दर्ज
  • यश दुआ समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआऱ
  • होटल के एमडी की शिकायत पर कार्रवाई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Hotel Mariton Dispute News Update: जालंधर के होटल मेरिटन से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। होटल के पार्टनर डॉ. परमजीत मरवाहा के साथ कथित मारपीट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने होटल के अन्य पार्टनरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण में यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ, शिवी दुआ सहित कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है।

जालंधर (Jalandhar) के पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। यह विवाद होटल के प्रबंधन और हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से चल रहा था।

hotel mariton jalandhar
hotel mariton jalandhar

परमजीत ने लगाया आरोप

शुक्रवार देर शाम आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. परमजीत मरवाहा ने आरोप लगाया कि होटल में उनकी 36 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि उनके साथ अन्य पार्टनर मिलाकर 15 प्रतिशत के भागीदार हैं। इस तरह वह कुल 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) का कार्यभार संभाल रहे हैं। दूसरी ओर, उन्होंने आरोप लगाया कि 5 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले यशपाल दुआ अपनी शर्तें जबरन थोपना चाहते थे।

डॉ. मरवाहा के अनुसार, जब उन्होंने दुआ की शर्तें मानने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यशपाल दुआ ने कथित रूप से शराब के नशे में अपने साथियों और कुछ स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। मारपीट के दौरान उन्हें जमीन पर गिराकर ठुड्डे मारे गए। इतना ही नहीं, उनके बेटे के साथ भी धक्का-मुक्की की गई और उनकी पगड़ी उतार दी गई। मरवाहा ने दावा किया कि इस दौरान धर्म को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची।

hotel mariton jalandhar Fight
hotel mariton jalandhar Fight

पुलिस से की गई शिकायत

घटना के बाद डॉ. मरवाहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले की जानकारी अकाल तख्त साहिब तथा विभिन्न सिख संगठनों को भी दी। पुलिस के अनुसार शिकायत में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और जानबूझकर अपमानजनक कृत्य करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

दूसरी ओर, यशपाल दुआ ने पहले अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि होटल में प्रबंधन को लेकर गंभीर मतभेद चल रहे थे। उनका आरोप था कि डॉ. मरवाहा मनमर्जी से फैसले लेते थे, जिससे अन्य साझेदारों में असंतोष था। दुआ के अनुसार, इसी तनाव के चलते विवाद हुआ। हालांकि उन्होंने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपों पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।

Yash Dua Hotel Mariton
Yash Dua Hotel Mariton

सीसीटीवी फुटेज वायरल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट भी जांच का अहम हिस्सा होगी। अधिकारियों का कहना है कि कानून के तहत निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस घटना के बाद शहर में चर्चा का माहौल है। होटल उद्योग से जुड़े लोग भी इस विवाद को लेकर चिंतित हैं। सिख संगठनों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *