Viral Video: कांग्रेस नेता का अश्लील वीडियो वायरल, लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखे

Daily Samvad
3 Min Read
Viral Video
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बागपत। Viral Video: कांग्रेस (Congress) जिलाध्यक्ष का एक अश्लील वीडियो (Video) सामने आया है। इसमें वह एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं। वीडियो में लड़की बार बार कह रही है कि मामी आ जाएंगी। उसके बाद भी जिला अध्यक्ष उसे बार बार बुला रहे हैं। मामला बागपत (Baghpat) के बड़ौत थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

वीडियो में कांग्रेस नेता और एक युवती के बीच अश्लील बातचीत होती भी दिख रही है। जैसे ही यह वीडियो सार्वजनिक हुआ, नेता ने तुरंत इसका खंडन करते हुए कहा कि उसे बदनाम करने के लिए यह साजिश की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में उनके कई राजनीतिक विरोधी हैं जो उन्हें बदनाम करना चाहते हैं।

Demo PIC
Demo PIC

नेता से मदद मांगने आई थी लड़की

वहीं महिला का आरोप है की कांग्रेस के जिला अध्यक्ष युनुस चौधरी ने उसे आर्थिक मदद करने के लिए लिए बड़ौत बुलाया था, जहां पीड़िता के मामा का घर भी है। पीड़िता ने बताया की उसकी मां का देहांत हो गया है और उसके पिता बहुत बीमार रहते हैं। उसकी एक छोटी बहन और छोटा भाई है। जिनकी देखभाल के लिए उसे नौकरी की जरूरत थी। जिसके लिए पीड़िता ने जिला अध्यक्ष से मदद मांगी थी।

इसके बाद जिला अध्यक्ष ने पीड़िता को बड़ौत बुलाया। पीड़िता अपने मामा-मामी के घर बड़ौत चली गई। इसके बाद जिला अध्यक्ष उसके मामा के घर पहुंच गए, जो कि आबादी से थोड़ी दूर है। इसके बाद जिला अध्यक्ष ने युवती की मदद करने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पीड़िता बार बार कह रही है- उसकी मामी आ जाएंगी… छोड़ दीजिए… रहने दीजिए…

Demo PIC
Demo PIC

फंसाने की साजिश हो रही है

कांग्रेस नेता ने कहा- यह वीडियो मेरा नहीं है। यह पूरी तरह से एक साजिश है। मैंने पुलिस से इस मामले में जांच कराने के लिए कहा है, लेकिन अभी तक मैंने लिखित शिकायत नहीं की है। उन्होंने आगे कहा कि वीडियो को लेकर पार्टी के अन्य नेताओं ने भी कोई जानकारी नहीं दी है और इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।

पार्टी में मौजूद नेता और कार्यकर्ता इस वीडियो को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी की नजरें अब इस विवाद पर बनी हुई हैं कि आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *