Punjab: पंजाब राजनीति में हलचल, भाजपा उपप्रधान अरविंद खन्ना अकाली दल में शामिल

पंजाब की सियासत में गठबंधन की अटकलों के बीच SAD को उस समय मजबूती मिली जब पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने संगरूर के धूरी पहुंचकर पूर्व विधायक अरविंद खन्ना को पार्टी में शामिल कराया।

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका
  • भाजपा उपप्रधान अकाली दल में शामिल
  • गठबंधन की चर्चा के बीच सुखबीर बादल का दांव
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, संगरूर। Punjab: पंजाब की सियासत में गठबंधन की अटकलों के बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) को उस समय मजबूती मिली जब पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने संगरूर के धूरी पहुंचकर पूर्व विधायक अरविंद खन्ना को पार्टी में शामिल कराया। खन्ना पंजाब भाजपा (BJP) के उपप्रधान पद पर रह चुके हैं।

सुखबीर बादल स्वयं धूरी पहुंचकर खन्ना को पार्टी में शामिल करवाने गए, जिससे इस घटनाक्रम को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। अरविंद खन्ना पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते रहे हैं। क्षेत्र में वह एक बड़े उद्योगपति और समाजसेवी के रूप में पहचान रखते हैं। उन्होंने ‘उम्मीद फाउंडेशन’ के माध्यम से संगरूर (Sangrur) क्षेत्र में कई सामाजिक कार्य किए।

Arvind Khanna Joins Shiromani Akali Dal
Arvind Khanna Joins Shiromani Akali Dal

कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी

अरविंद खन्ना पहली बार 2002 में कांग्रेस के टिकट पर संगरूर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह पार्टी उम्मीदवार रहे, लेकिन उन्हें सुखदेव सिंह ढींडसा से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2012 में उन्होंने धूरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

हालांकि, कांग्रेस की सरकार न बनने के बाद उन्होंने दो वर्ष में ही विधानसभा से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। उस दौरान उन्होंने अपना कारोबार और संस्थाएं भी बंद कर शहर छोड़ दिया था।

Elections
Elections

2027 के चुनावों की तैयारी में जुटी

भाजपा नेता विनीत जोशी ने कहा कि अरविंद खन्ना का भाजपा में आना और जाना उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने पार्टी में अच्छा समय बिताया, लेकिन उनके जाने से भाजपा को कोई विशेष फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 के चुनावों की तैयारी में जुटी है।

वहीं, शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि पंजाब की जनता अब क्षेत्रीय पार्टी की सरकार चाहती है और विकास व नशामुक्त राज्य की उम्मीद अकाली दल से है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए पंजाब में राजनीतिक स्पेस सीमित है और ऐसे में पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *