Punjab Weather Update: पंजाब में अगले दो दिन भारी बारिश और तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Muskaan Dogra
2 Min Read
Rain Alert In Punjab

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत के मौसम में आज रात से बड़ा बदलाव आने की संभावना है। पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों में पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दूरस्थ क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को हल्की बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पंजाब और चंडीगढ़ में आज रात से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। अगले दो दिनों, 17 और 18 फरवरी को बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर भारत में फरवरी के मध्य से ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने की आशंका है और पहाड़ी इलाकों में हिमपात की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है।

Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *