Jalandhar News: पी.ए.पी. परिसर में 65.43 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का उद्घाटन

इन सड़कों के निर्माण से परिसर के भीतर आवागमन सुगम होगा तथा पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने कहा कि वह हमेशा विकास और सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देते हैं।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • लाखों की लागत से तैयार नई सड़कों का उद्घाटन
  • पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
  • मजबूत बुनियादी ढांचा ही प्रगति की नींव होता
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: रंगला पंजाब अभियान के तहत जालंधर स्थित पंजाब सशस्त्र पुलिस (पी.ए.पी.) परिसर में 65.43 लाख रुपये की लागत से तैयार नई सड़कों का उद्घाटन आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के हल्का इंचार्ज, नितिन कोहली, तथा एडीजीपी (पंजाब सशस्त्र पुलिस) एम.एफ. फारूकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इन सड़कों के निर्माण से परिसर के भीतर आवागमन सुगम होगा तथा पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने कहा कि वह हमेशा विकास और सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देते हैं। उनका निरंतर प्रयास रहता है कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ते रहें और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader
Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा ही प्रगति की नींव होता है। उन्होंने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात हमारी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए समर्पित रहते हैं, जिसके लिए समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजपाल संधू, विवेक शील सोनी, हरकमल प्रीत सिंह खाख, नवजोत सिंह माहल, मनदीप सिंह, जी.एस. औलख सहित अन्य अधिकारी तथा परिसर निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *