Punjab: पंजाब पुलिस ने 516 स्थानों पर की छापेमारी, 181 काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Arrested
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 27वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज सूबे भर में गैंगस्टरों के साथियों से संबंधित पहचाने गए और मैप किए टिकानों पर 516 छापेमारियां की।

जानकारी अनुसार, “गैंगस्टरां ते वार”- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त सूबा बनाने के लिए शुरु की एक निर्णायक जंग – 20 जनवरी, 2026 को डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव की तरफ से शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल के साथ राज्य भर में विशेष कार्यवाहियों की जा रही है।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab

181 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया

इस मुहिम के 27वें दिन, पुलिस (Police) टीमों ने 181 व्यक्तियों को गिरफ़्तार करके उनसे 2 हथियार बरामद किए। इसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक गिरफ़्तार किए व्यक्तियों की संख्या 9,442 हो गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इसके इलावा 67 व्यक्तियों विरुद्ध रोकथाम कार्यवाही की गई, जबकि 139 व्यक्तियों की तस्दीक की गई और पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्यवाही दौरान 9 भगौड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ़्तार किया है।वांछित अपराधियों/ गैंगस्टरों के बारे जानकारी और अपराध एंव अपराधिक गतिविधियों के बारे सूचना देने के लिए लोग गुप्त तौर पर एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 पर संपर्क कर सकते है।

69,120 रुपए की ड्रग मनी बरामद

ज़िक्रयोग्य है कि पुलिस टीमों ने नशे के विरुद्ध अपने अभियान ” युद्ध नशें के विरुद्ध” को 352वें दिन भी जारी रखते आज 77 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 2 किलो हेरोइन, 1345 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 69,120 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ, सिर्फ़ 352 दिनों में गिरफ़्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 49, 841 हो गई है।

ज़िक्रयोग्य है कि बठिंडा पुलिस ने एक नशा तस्कर को 1.5 किलो हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया है। नशा छुड़ाओ मुहिम के हिस्के तौर पर, पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास के लिए राज़ी किया है।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *