डेली संवाद, जालंधर। GST Raid in Jalandhar: जालंधर के प्रमुख रिएल एस्टेट कारोबारी मेजर सिंह के दफ्तर और अन्य जगहों पर जीएसटी विभाग द्वारा की गई सर्च के बाद मेजर सिंह ने कहा है कि उन्होंने जीएसटी (GST) टीम की सर्च में पूरा सहयोग किया।
जालंधर (Jalandhar) के रियल एस्टेट कारोबारी मेजर सिंह (Major Singh) ने कहा है कि सोमवार देर रात उनके दफ्तर में जीएसटी (GST) टीम ने सर्च किया। इस दौरान उन्होंने जीएसटी (GST) टीम का पूरा सहयोग किया।

प्रापर्टी पर जीएसटी नहीं
मेजर सिंह ने कहा है कि उनका प्रापर्टी सेल परचेज का काम है। प्रापर्टी सेल परचेज में किसी तरह की कोई जीएसटी (GST) नहीं लगती है। अगर किसी भी तरह का टैक्स या कोई जीएसटी (GST) बनती है, तो उन्हें बताया जाए, उसके वे जमा करवा देंगे।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
मेजर सिंह ने कहा है कि प्रापर्टी सेल परचेज का सारा ब्योरा उनके पास है। जीएसटी (GST) टीम चाहे तो उसके भी देख सकती है। सारा कामकाज नियमानुसार किया जा रहा है।









