डेली संवाद, मोहाली। Mohali Bomb Threat: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मोहाली (Mohali) के फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने धमकी मिली है जिसके चलते पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली (Mohali) के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) को दोपहर 1.1 बजे बम से उड़ाने धमकी मिली है। बता दे कि इस अस्पताल में सीएम भगवंत मान भर्ती है। धमकी भरी मेल में CM के मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से CM भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अस्पताल को चारों तरफ से पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने घेरा डाल दिया है।
वहीं फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जिसके बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी करवा दी गई है और जांच की जा रही है।









