US News: पंजाब के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

पंजाब (Punjab) के युवक की अमेरिका (America) में सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​जेपी (उम्र लगभग 34 वर्ष) के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला गुरदासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
USA America
Punjab Government
Highlights
  • सड़क हादसे में पंजाब के युवक की मौत
  • उबर सेवा देते समय अचानक पड़ा दौरा
  • इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। US News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में रोजी रोटी कमाने गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की अमेरिका (America) में सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​जेपी (उम्र लगभग 34 वर्ष) के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला गुरदासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

मृतक के परिवार ने बताया कि गुरप्रीत सिंह लगभग आठ साल पहले अमेरिका (America) गया था और वहां उसने अपना खुद का व्यवसाय स्थापित किया था और अपनी निजी कार से उबर सेवाएं भी प्रदान करता था। वहीं गुरप्रीत सिंह कुछ यात्रियों को लेकर जा रहा था तो उसे अचानक दौरा पड़ा, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क डिवाइडर से टकरा गया।

इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरप्रीत सिंह के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं, जो उसके साथ अमेरिका में रह रही थीं। वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *