डेली संवाद, चंडीगढ़/मोहाली। Punjab News: ईमेल के द्वारा बम की धमकी मिलने के बाद आज फोर्टिस अस्पताल मोहाली (Fortis Hospital Mohali) में एक व्यापक तलाशी मुहिम चलाई गई और जिस दौरान कुछ भी शक्की नहीं मिला। यह जानकारी सुपरडैंट आफ पुलिस (एस.पी.) सिटी मोहाली दिलप्रीत सिंह ने पुष्टि करते दी।

स्कूलों की अच्छी तरह जांच की
ज़िक्रयोग्य है कि यह धमकी एक स्कूल की आधिकारिक ईमेल आई.डी. से लगभग 8 बजे मिली थी। एस.पी. सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि धमकी वाली ईमेल में फोर्टिस अस्पतालों मोहाली (Fortis Hospital Mohali) को निशाना बनाने के इरादे का ज़िक्र किया गया था।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
इस पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए पुलिस हैडक्वाटर, रेंज दफ़्तर और मोहाली पुलिस की एंटी साबोटाज टीमें, बम निरोधक दस्तों समेत तुरंत हस्पताल में पहुंच गई। क्योंकि धमकी स्कूल के ईमेल आईडी के द्वारा आई थी, इस लिए सावधानी के तौर पर विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए नज़दीक के सभी स्कूलों की भी अच्छी तरह जांच की गई।
कोई भी शक्की पदार्थ या वस्तु नहीं मिली
एस.पी. ने पुष्टि करते कहा कि सभी संभावी स्थानों की व्यापक जांच के बाद कोई भी शक्की पदार्थ या वस्तु नहीं मिली। इस लिए यह धमकी झूठी या गुमराहकुन लगती है और स्थिति पूरी तरह काबू में है।
एस.पी. दिलप्रीत सिंह ने कहा कि उक्त ईमेल आईडी के असली स्रोतों की शिनाख़्त के लिए आगे वाली जांच की जा रही है। इस दौरान, लोगों को शांत रहने और आधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों को बिना किसी देरी से किसी भी शक्की गतिविधि की रिपोर्ट नज़दीकी पुलिस थाने में करने की अपील भी की।










