DIPS News: जेईई मेन्स प्रथम परीक्षा में डिप्स ने रचा स्वर्णिम इतिहास, शानदार प्रदर्शन से प्रदेश में बढ़ाया मान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: DIPS Group of Institutions ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण ही असाधारण सफलता की कुंजी है। जेईई मेन्स की प्रथम परीक्षा में डिप्स के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

National Testing Agency द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में डिप्स अर्बन एस्टेट के मेधावी छात्र *वंश आनंद* ने 99.714 परसेंटाइल प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और उत्कृष्टता का नया मानक स्थापित किया।

डिप्स ढिलवां के ‘दिक्षांत’ ने 95.26 परसेंटाइल प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की।
डिप्स सुरानुस्सी के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया—

वंशदीप सिंह – 92.1 परसेंटाइल
विशाल – 91.8 परसेंटाइल
युवराज सिंह – 91.6 परसेंटाइल
प्रिंस कुमार – 84 परसेंटाइल

डिप्स अर्बन एस्टेट के ‘उदय’ ने 68.21 परसेंटाइल तथा ‘सांची’ ने 74.3 परसेंटाइल प्राप्त किए।
डिप्स उग्गी की ‘गुरसिमरन’ ने 69.18 परसेंटाइल अर्जित कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इन उत्कृष्ट परिणामों पर संस्थान के प्रबंध निदेशक ‘तरविंदर सिंह’ ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि डिप्स का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।

सीएओ ‘रमनीक सिंह’ एवं ‘जशन सिंह’ ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि डिप्स सदैव नवाचार, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीईओ ‘मोनिका मांडोत्रा’ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि डिप्स परिवार हर प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने में विश्वास रखता है।

प्रधानाचार्या मीनाक्षी मेहता, हरी ओम, रूबी शर्मा तथा ज्योति थापर ने डिप्स प्रबंधन के निरंतर सहयोग, दूरदर्शी नेतृत्व और सशक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संस्थान की सामूहिक मेहनत और उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली का परिणाम बताया।



















Leave a Comment