Firing In Punjab: पंजाब में आप नेता की गोली मारकर हत्या; शादी में घुसे हमलावर; पेट-सिर में 4 गोलियां मारीं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरनतारन। Firing In Punjab: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आप नेता की एक शादी समारोह में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के तरनतारन (Tarn Taran) में आप आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान हरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरपिंदर सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे यहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अन्य साथी घायल

वहीं गोलीबारी में सरपंच का एक अन्य साथी भी घायल हो गया, जिसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जब सरपंच स्टेज पर दोस्तों के साथ डांस कर रहे थे तो भीड़ में से एक युवक निकला और फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

हरपिंदर सिंह के पेट और सिर में चार गोलियां मारीं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। इस दौरन जब चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया तो उसके पेट में गोली मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Firing
Firing

वहीं घटना के चलते शादी में अफरा तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है।



















Leave a Comment