डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: उस समय गौरव और उल्लास का अद्भुत दृश्य उपस्थित हुआ, जब डिप्स कॉलेज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त कर मेडल और शील्ड अपने हाथों में थामे मंच की शोभा बढ़ाई। कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का यह स्वर्णिम परिणाम पूरे सभागार को गौरवान्वित कर गया। ट्रॉफियों और मेडल्स की चमक ने वातावरण को और अधिक आलोकित कर दिया।

माता-पिता का नाम गर्व से ऊँचा किया
समारोह के मुख्य अतिथि Mohinder Bhagat ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने डिप्स द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने न केवल संस्थान बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी गर्व से ऊँचा किया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
एमडी तरविंदर सिंह, सीएओ रामनीक सिंह एवं सीएओ जशन सिंह ने मुख्य अतिथि के प्रेरक और दूरदर्शी विचारों के लिए आभार व्यक्त किया तथा इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।
डिप्स एक बार फिर सिद्ध कर चुका
सीईओ डॉ. मोनिका मंडोत्रा, डायरेक्टर पियूष, डायरेक्टर डॉ. रोमिला शर्मा, डायरेक्टर के.के. हांडू, जीएम राजीव तथा डिप्स चेन के सभी दूरदर्शी प्राचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को और सुदृढ़ किया। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि डिप्स केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि संस्कार, उत्कृष्टता और सशक्त भविष्य निर्माण का सशक्त केंद्र है।
यह समारोह केवल सम्मान का अवसर नहीं था, बल्कि डिप्स की निरंतर प्रगति, नारी शक्ति के उत्थान और शैक्षणिक उत्कृष्टता के उज्ज्वल इतिहास का जीवंत प्रमाण था। डिप्स एक बार फिर सिद्ध कर चुका है कि सफलता उसकी परंपरा है और उत्कृष्टता उसकी पहचान।









