Punjab News: गोल्ड स्टार प्रापर्टीज के मालिक समीर जुनेजा की मुश्किलें बढ़ीं, लुधियाना में FIR के बाद एक और शिकायत

समीर जुनेजा ने मोहाली (Mohali) में एक प्रापर्टी का सौदा किया। इसकी एवज में करीब 1.50 करोड़ रुपए उन्होंने समीर जुनेजा को दिया। लेकिन समीर जुनेजा प्रापर्टी की रजिस्ट्री नहीं करवा रहा था। इस बारे में जब पता किया तो बताया गया कि जिस प्रापर्टी की सौदा समीर जुनेजा ने उसके साथ किया है, वह प्रापर्टी समीर जुनेजा की नहीं है।

Daily Samvad
4 Min Read
FIR Against Sameer Juneja
Punjab Government
Highlights
  • गोल्ड स्टार प्रापर्टीज के मालिक समीर जुनेजा की मुश्किलें बढ़ी
  • पटियाला के बाद अब जालंधर में पीड़ित आए सामने
  • समीर जुनेजा ने पैसे लेकर नहीं करवाया जमीन की रजिस्ट्री
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना/मोहाली। Punjab News: पंजाब के मोहाली के रियल एस्टेट कारोबारी समीर जुनेजा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटियाला के बाद अब जालंधर के एक व्यक्ति ने समीर जुनेजा पर जमीन खरीद फरोख्त मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। हालांकि पटियाला के पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बड़ा एक्शन लिया है। समीर जुनेजा के खिलाफ लुधियाना में फ्राड का केस दर्ज किया गया है। पुलिस बड़े एक्शन की तैयारी में है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बड़ा एक्शन लिया। लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के आदेश पर मोहाली (Mohali) के रियल एस्टेट कारोबारी समीर जुनेजा के खिलाफ ठगी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। समीर जुनेजा पर करीब 1.50 करोड़ रुपए की ठगी मारने का आरोप लगा है।

Swapan-Sharma-IPS
Swapan-Sharma-IPS

समीर जुनेजा पर FIR

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) के रहने वाले गोल्ड स्टार प्रापर्टीज (Gold Star Properties) के मालिक व कारोबारी समीर जुनेजा (Sameer Juneja) के खिलाफ 1.50 करोड़ रुपए ठगी मारने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआऱ पीड़ित गुरजोत सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है। आरोप है कि समीर जुनेजा ने 1.50 करोड़ रुपए लेकर पीड़ित गुरजोत सिंह को जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पटियाला (Patiala) के रहने वाले गुरजोत सिंह ने बताया कि लुधियाना में उनके जानकार सुमित सचदेवा रहते हैं। उनका शराब और अहाते का कारोबार है। गुरजोत सिंह के मुताबिक सचदेवा के साथ वे प्रापर्टी खरीदने और बेचने का काम भी करते हैं। इस दौरान सचदेवा ने मोहाली के प्रापर्टी कारोबारी समीर जुनेजा से मुलाकात करवाई।

fraud property dealer Daily Samvad
fraud property dealer

1.50 करोड़ फ्राड का आरोप

समीर जुनेजा ने मोहाली (Mohali) में एक प्रापर्टी का सौदा किया। इसकी एवज में करीब 1.50 करोड़ रुपए उन्होंने समीर जुनेजा को दिया। लेकिन समीर जुनेजा प्रापर्टी की रजिस्ट्री नहीं करवा रहा था। इस बारे में जब पता किया तो बताया गया कि जिस प्रापर्टी की सौदा समीर जुनेजा ने उसके साथ किया है, वह प्रापर्टी समीर जुनेजा की नहीं है।

गुरजोत सिंह ने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (Swapan Sharma IPS) से न्याय की गुजारिश की। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने जांच के आदेश दिए। जांच में सुमीर जुनेजा की ठगी के आरोप में एक्शन लिया। जिसके बाद पुलिस ने समीर जुनेजा के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज कर लिया।

Sameer Juneja Mohali
Sameer Juneja Mohali

जालंधर में भी पीड़ित

वहींं, अब एक और मामला सामने आया है। जालंधर के गुरबचन के साथ भी समीर जुनेजा ने फ्राड किया है। गुरबचन के मुताबिक उनके साथ भी लुधियाना में जमीन खरीदने बेचने को लेकर फ्राड किया गया है। इसकी शिकायत भी लुधियाना पुलिस को दी गई है। जिससे समीर जुनेजा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लुधियाना पुलिस समीर जनेजा पर एक्शन ले सकती है। दूसरी तरफ समीर जुनेजा ने अपने बचाव में कहा है कि उनपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गलत एफआईआर दर्ज की है।

समीर जुनेजा पर दर्ज एफआईआऱ















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *