Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 04 November 2024: आज 04 नवंबर 2024 तारीख है, दिन है सोमवार (Monday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी सोमवार 04 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

आज कुछ राशियों के जातकों को कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं, कुछ राशि के जातक व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है। आज आपका वह कार्य शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार आदि सहयोगी पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल का वातावरण महसूस होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

किसी कार्य विशेष को लेकर आज यात्रा आदि पर बाहर जा सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें। नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। साथ ही परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य से आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

आज आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण थकावट आदि महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा डिसीजन आप ले सकते हैं, जिसका आगामी परिणाम सुखद होगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है, परंतु आप अपने कुशलता से उसे हल करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा नया निवेश आप कर सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। मतभेद दूर होकर। आपसी प्रेम दिखाई पड़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

आज आप पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथ ही पैतृक संपत्ति में आपको हिस्सा मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है,जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज आपका ठीक रहेगा। परिवार में पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि को लेकर आप मानसिक तौर से चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से आपको परेशानी बढ़ेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: सुखद समाचार होगा प्राप्त, यात्रा में सावधानी बरतें, जाने आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी अपने के द्वारा आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा काम मिल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *