डेली संवाद, लुधियाना। Punjab: मशहूर ब्रिटिश-भारतीय सिंगर Manj Musik (मंजीत सिंह राल) लंदन में एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
वाहन चालक की लापरवाही से हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्घटना लंदन (London) की एक व्यस्त सड़क पर वीकेंड के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि मंज म्यूजिक अपनी कार से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक अन्य वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शुरुआती जानकारी में कम विजिबिलिटी या दूसरे वाहन चालक की लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
हादसे के तुरंत बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि अब उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। उनकी पत्नी और सिंगर Nindy Kaur ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर फैंस को स्वास्थ्य अपडेट दिया और सभी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की।

पत्नी ने शेयर की भावुक पोस्ट
हादसे में मंजीत सिंह राल को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। उनकी पत्नी और सिंगर निन्द्य कौर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी और फैंस से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की।
हादसे की खबर सामने आने के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस में चिंता की लहर है। कई बड़े कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। मंज म्यूजिक सिंह इज किंग, गो गोवा गॉन और पाजी इन ट्रबल जैसी फिल्मों के सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं।
इंडस्ट्री में चिंता की लहर
इस खबर के सामने आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ गई। रैपर Raftaar, Badshah और सिंगर Mika Singh समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
गौरतलब है कि मंज म्यूजिक ने ‘सिंह इज किंग’, ‘पाजी इन ट्रबल’ और ‘गो गोवा गॉन’ जैसी फिल्मों में हिट गाने दिए हैं। उन्होंने अपने भाइयों कुलदीप और सुरजीत के साथ मिलकर RDB ग्रुप बनाया था। 2012 में भाई कुलदीप के निधन के बाद उन्होंने सोलो करियर शुरू किया और ‘मंज म्यूजिक’ के नाम से नई पहचान बनाई।








