डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Milkfed Chairman Narinder Singh Shergill resigns: पंजाब में सहकारी क्षेत्र की बड़ी संस्था मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल (Narinder Singh Shergill) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की जानकारी उस समय सामने आई जब 2 मार्च को सरकार की ओर से उनका इस्तीफा स्वीकार किए जाने का आदेश जारी हुआ। हालांकि अब तक उनके पद छोड़ने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पंजाब (Punjab) मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल (Narinder Singh Shergill) को राज्य के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के करीबी नेताओं में गिना जाता रहा है। ऐसे में उनका अचानक इस्तीफा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस फैसले के पीछे की वजह सामने आ सकती है, लेकिन फिलहाल सरकार या शेरगिल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

राजनीतिक हलचल तेज
मिल्कफेड (Milkfed) पंजाब (Punjab) की डेयरी सहकारी व्यवस्था की प्रमुख संस्था है, जो राज्य में दुग्ध उत्पादन और विपणन का बड़ा नेटवर्क संचालित करती है। चेयरमैन के पद को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जाता है। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विभागीय और राजनीतिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही नए चेयरमैन की नियुक्ति कर सकती है ताकि संस्था के कामकाज पर किसी तरह का असर न पड़े। फिलहाल शेरगिल के इस्तीफे को लेकर अटकलों का दौर जारी है और सभी की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है।








