Haryana News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, SDO और JE को किया सस्पेंड, एक्सईन को नोटिस

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने पलवल जिले के गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन में सामने आए लापरवाही के मामले में एसडीओ और जेई को सस्पेंड कर दिया है।

Muskaan Dogra
1 Min Read
Suspend
Highlights
  • हरियाणा में एसडीओ, जेई सस्पेंड
  • 12 वर्षीय बच्चे की मौत पर कार्रवाई
  • गोबिंद नगर मामले में एक्सईन को नोटिस
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: इस समय की बडी खबर सामने आ आ रही है। खबर है कि हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीओ और जेई को सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा (Ranbir Singh Gangwa) ने पलवल जिले के गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन में सामने आए लापरवाही के मामले में एसडीओ और जेई को सस्पेंड कर दिया है।

Notice
Notice

कारण बताओ नोटिस जारी

इसके साथ ही संबंधित एक्सईन को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दे कि गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन के अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से 26 फरवरी को 12 वर्षीय बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंत्री के निर्देशों के बाद मामले में विभाग ने एसडीओ प्रीति और जेई रामबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर बुनियादी ढांचे की जिम्मेदारी विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *