डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर के सरकारी स्कूल में छात्र द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टीचर पर FIR दर्ज कर ली है।
जालंधर (Jalandhar) के नूरपुर में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुसाइड मामले में पुलिस ने टीचर पर FIR दर्ज कर ली है। वहीं स्टूडेंट्स के परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर प्रदर्शन किया। सुसाइड करने वाली स्टूडेंट खुशप्रीत की मौसी ने आरोप लगाया कि टीचर ने मर्डर किया है।
चोरी मनवाने का दबाव बनाया
मौसी ने आरोप लगाया कि आरोपी टीचर उसे जबरदस्ती चोरी मनवाने का दबाव बना रही थी। नहीं मानने पर भतीजी को पीटा गया और कमरे में 3 घंटे तक बंद रखा। मौसी ने आरोप लगाया कि मैडम ने भतीजी का गला घोंटकर कत्ल किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके बाद फंदा लगाने का शोर मचा दिया। उसने कहा कि अगर फंदा लगाया होता तो कमरे की कुंडी कैसे खुली थी। मौसी ने सवाल उठाए कि न तो कमरे में कोई रस्सी थी और न ही भतीजी का फंसे से लटके होने का कोई फोटो है।
बता दें कि सोमवार को रोल नंबर लेने स्कूल गई 12वीं क्लास में पढ़ने वाली 19 वर्षीय खुशप्रीत ने स्कूल में फंदा लगा लिया था। टीचर ने इसकी सूचना परिवार को दी। स्टूडेंट को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया था।








