Jalandhar News: नितिन कोहली ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

Daily Samvad
2 Min Read
Nitin Kohli attended the annual sports meet
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लाडोवाली रोड स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट बड़े ही उत्साह और रंगारंग माहौल में आयोजित की गई।

इस अवसर पर नितिन कोहली, हलका इंचार्ज आम आदमी पार्टी (AAP) जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जोश के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अपने संबोधन में नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश की असली ताकत हैं और ऐसे आयोजन उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

Nitin Kohli attended the annual sports meet
Nitin Kohli attended the annual sports meet

सभी प्रतिभागियों को बधाई दी

उन्होंने कॉलेज प्रबंधन समिति और अध्यापक वर्ग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

अंत में नितिन कोहली ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत व लगन के साथ सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। यह वार्षिक स्पोर्ट्स मीट विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक साबित हुई।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *