डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा (Canada) में पंजाब के युवकों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) में पंजाब (Punjab) के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतकों की पहचान तलविंदर सिंह और जजबीर सिंह के रूप में हुई है जो रोजी-रोटी और अपने बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गए थे।

दोनों युवकों की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि बीते कल ब्रिटिश कोलंबिया (British Columbia) के हाईवे 97, अलास्का हाईवे, फोर्ट नेलसन शहर के नजदीक एक भीषण ट्रक दुर्घटना हुई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजनों और गांव में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मृतकों के परिवारों ने बताया कि युवक अपनी पढ़ाई और काम के सिलसिले में कनाडा (Canada) गए थे। ब्रिटिश कोलंबिया में हुए सड़क हादसे ने तरन तारन के दो परिवारों को गहरा सदमा दिया है। हादसे के तुरंत बाद कनाडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी।








