डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिजली उपभोक्ताओं के लिए मान सरकार ने घोषणा की है। भगवंत मान सरकार ने पंजाब (Punjab) में बिजली की दरों में रिकॉर्ड 1.5 रुपये प्रति यूनिट की कमी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में 1.5 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। इसके साथ ही वाणिज्यिक दुकानों/इकाइयों के लिए बिजली की दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी की गई है।
74 पैसे प्रति यूनिट की कमी
औद्योगिक इकाइयों के लिए बिजली की दरों में 74 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली की दरें घटाकर 5 रुपये प्रति यूनिट कर दी गई हैं – जो देश में सबसे कम है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
नए टैरिफ आदेश में कहा गया है कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल के दौरान पहली बार पीएसपीसीएल एक कुशल और लाभदायक कंपनी बन गई है। पीएसपीसीएल को ए+ रेटिंग दी गई है और वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसने 2634 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है।








