Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्विकल कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित

Muskaan Dogra
3 Min Read
इनोसेंट हार्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्विकल कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित‘दिशा : एन इनिशिएटिव , के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्राओं और महिला स्टाफ के लिए सर्विकल कैंसर विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। यह कार्यक्रम फुलकारी-कॉन्कर कैंसर ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को सर्विकल कैंसर की समय पर पहचान और उसकी रोकथाम के महत्व के बारे में जागरूक और सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी (ICC) और रेड रिबन क्लब द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंजली दादा, हेड कॉन्कर कैंसर प्रोजेक्ट, प्रेसिडेंट एवं फाउंडर-सोच ऑटिज़्म सोसाइटी ऑफ पंजाब, डॉ. अमिता शर्मा, टेक्निकल एडवाइजर, सीसी टीम, फुलकारी वूमेन ऑफ जालंधर तथा शिल्पा चावला, सब्जेक्ट फैसिलिटेटर, सीसी टीम, फुलकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्विकल कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित
इनोसेंट हार्ट्स में सर्विकल कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित

महत्वपूर्ण जानकारी साझा की

प्रख्यात विशेषज्ञों ने सर्विकल कैंसर के कारणों और लक्षणों, इसकी समय पर पहचान के लिए टीकाकरण और नियमित जांच के महत्व, रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा इसके उपचार के लिए उपलब्ध नवीनतम चिकित्सा प्रगति और उपचार विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जागरूकता अभियान को रचनात्मक रूप देने के लिए विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य और समय पर जांच के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। इसके साथ ही एक स्व-रचित कविता भी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित लोगों को सर्विकल कैंसर के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. पलक गुप्ता बौरी, सी एस आर डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स ने कहा कि यह पहल जागरूकता फैलाने और महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने यह भी कहा कि फुलकारी कॉन्कर कैंसर का शिक्षा और सहयोग के माध्यम से कैंसर से लड़ने का मिशन संस्थान के मूल्यों के अनुरूप है। कार्यक्रम का समापन डॉ. गगनदीप कौर धंजु (डायरेक्टर एकेडमिक्स IHGI) द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *