Jalandhar Power Cut: जालंधर में आज कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में 6 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Power Cut New Update: जालंधर शहर के कई इलाकों में रविवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से 66 केवी लेदर कॉम्प्लैक्स सब-स्टेशन में रिपेयर और मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। विभाग के अनुसार यह काम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान सब-स्टेशन से चलने वाले कई फीडरों की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में कई इलाकों में आज 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसमें 11 केवी न्यू वरियाणा, रघु एक्सपोर्ट, महाजन, दोआबा, गुप्ता, जुनेजा, करतार वाल्व, मल्टीकास्ट, यूरो, टीके स्पोर्ट्स, परफैक्ट बैल्ट और सिंडिकेट फीडर से जुड़े इलाकों में इस अवधि के दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

लांबड़ा में भी बिजली बंद

इसके साथ ही ग्रीन फील्ड, सुंदर विहार, कपूरथला रोड और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को भी कुछ घंटों तक बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर लांबड़ा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले चिट्टी फीडर की सप्लाई भी प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि चिट्टी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बिजली विभाग ने संबंधित इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान असुविधा से बचने के लिए पहले से जरूरी इंतजाम कर लें। विभाग का कहना है कि रिपेयर कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।



















Leave a Comment