Punjab News: हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश; नाबालिग सहित 2 व्यक्ति काबू

Daily Samvad
3 Min Read
Arms supply module linked to Philippines and UAE busted
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/कपूरथला। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कपूरथला पुलिस ने एक हथियार सप्लाई मॉड्यूल के दो व्यक्तियों को, जिनमें से एक नाबालिग है, पांच देसी 7.65 एम.एम. पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

मॉड्यूल का पर्दाफाश किया

यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान जालंधर (Jalandhar) के गांव मेहराजवाला के रहने वाले अजय कुमार और 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति फिलीपींस और यू.ए.ई. में रहने वाले विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर अपराधी गिरोहों को सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्र में गोलीबारी और जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

FIR
FIR

केस दर्ज

ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) कपूरथला गौरव तूरा ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अजय कुमार को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की। उन्होंने कहा कि आगे की तफ्तीश के बाद उसके 17 वर्षीय साथी को भी गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चार अन्य पिस्तौल बरामद किए गए।

एस.एस.पी. ने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिमों ने मध्य प्रदेश के किसी अज्ञात व्यक्ति से 87,000 रुपये में हथियार खरीदे थे। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि नेटवर्क को पूरी तरह बेनकाब किया जा सके। इस संबंध में पुलिस स्टेशन सदर कपूरथला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 25 दिनांक 2/2/2026 के अधीन केस दर्ज किया गया था।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *