डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में नशे की ओवरडोज के कारण युवाओं की मौत के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आ रहा है। खबर है कि जालंधर में नशे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) के गांव उदोवाल में कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी वंश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह सड़क पर उसकी लाश पड़ी मिली। परिवार ने नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई।
21 दिनों के अंदर दूसरी मौत
वहीं परिवार ने पुलिस को कोई सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव सरपंच मनप्रीत सिंह ने बताया कि यह गांव में 21 दिनों के अंदर नशे से हुई दूसरी मौत है। बताया जा रहा है कि वंश ने स्कूल से ही कबड्डी खेलना शुरू किया और कई टूर्नामेंट खेल चुका था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बताया जा रहा है कि वह घर से पास के गांव बालोकी खेड़ा रोड गया हुआ था, जहां उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच और परिवार को दी। परिवार में उसके माता-पिता, एक छोटा भाई और एक छोटी बहन हैं। परिवार ने इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी और अंतिम संस्कार कर दिया।








