डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के चर्चित हाईप्रोफाइल मारपीट केस में आखिरकार सभी आरोपियों ने आज माफी मांग कर अपनी जान छुड़ा ली है। Zoom शूज, खन्ना स्टील, सोनी-खन्ना परिवार ने पहले से ही माफी मांग ली थी, आज गुरदीप सिंह संधू ने भी पीड़ित टक्कर परिवार से माफी मांग ली। इसके बाद इस केस का आज पटाक्षेप हो गया। इस पूरे केस को सौहार्दपूण ढंग से हल करवाने में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में सलाहकार दीपक बाली की अहम भूमिका रही।
जालंधर (Jalandhar) के इस चर्चित केस में पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर से आज ZOOM Shoes कंपनी, खन्ना स्टील, सोनी-खन्ना परिवार और गुरदीप सिंह संधू ने माफी मांग ली। टक्कर परिवार के मुताबिक कुछ दिन पहले सुखमहल होटल में ZOOM Shoes कंपनी, खन्ना स्टील और सोनी-खन्ना परिवार ने माफी मांग ली थी। लेकिन इस केस में शामिल गुरदीप सिंह संधू ने तब माफी नहीं मांगी थी। जिससे टक्कर परिवार ने राजीनामा स्वीकार नहीं किया था। अब गुरदीप सिंह संधू ने माफी मांग ली है, जिससे राजीनामा स्वीकार कर लिया गया।

हवेली के पास मारपीट
आपको बता दें कि जालंधर (Jalandhar) के जाने माने रियल एस्टेट कारोबारी गुरशरण सिंह टक्कर के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें जूम शूज, खन्ना स्टील, सोनी-खन्ना परिवार और गुरदीप सिंह संधू पर किडनैपिंग, हत्या का प्रयास, सिख युवक की पगड़ी उतारने और उसके दाढ़ी बाल नोचने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई।
जालंधर (Jalandhar) फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli Heritage के सामने कारोबारी के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर हुए कातिलाना हमले की दर्ज हुई एफआईआर के बाद आरोपियों के घर वालों ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, कहा जा रहा है कि माननीय कोर्ट ने अरेस्ट स्टे दे दिया है। अब इस केस पर सुनवाई 11 मार्च को होगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
आपको बता दें कि 8 फरवरी की देर रात कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पुत्र गुरशरण सिंह टक्कर निवासी अटवाल हाउस जालंधर (Jalandhar) को 9 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान के आधार पर खन्ना स्टील्स और जालंधर की Zoom Shoes Company के मालिकों ने उसे किडनैप करने की कोशिश की। इसके बाद जब वे इसमें सफल नहीं हो सके तो उस पर कातिलाना हमला कर दिया।
Zoom शूज के मालिकों समेत 9 पर केस
पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसकी पगड़ी उतार दी गई, दाढ़ी और बाल नोचे गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों ने घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।
पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में मुकदमा नंबर 11, तारीख 10/02/2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय सोनी और अकुल सोनी, अनिल खन्ना, संजय खन्ना, निवेश खन्ना, रिशभ खन्ना और गुरदीप सिंह संधू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया।








