Punjab News: पंजाब में महिला से संबंध बना किया ब्लैकमेल, सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो किए वायरल

लुधियाना (Ludhiana) में एक व्यक्ति ने महिला के साथ दोस्ती की और संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने जब उसे मिलने से मना किया तो आरोपी ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर महिला के अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Video Viral
Punjab Government
Highlights
  • महिला से संबंध बना किया ब्लैकमेल
  • मना करने पर अश्लील वीडियो किए वायरल
  • महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आ रहा है जिसके चलते महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) में एक व्यक्ति ने महिला के साथ दोस्ती की और संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने जब उसे मिलने से मना किया तो आरोपी ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर महिला के अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए।

जान से मारने की धमकी

इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी सात- आठ साल से दोस्ती है और दोनों के संबंध बने हैं। लेकिन 7 जनवरी को आरोपी जबरदस्ती उसके घर में आया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

महिला ने अब आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह के खिलाफ रेप, धमकी देने, अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोप लगाते हुए थाना फोकल पॉइंट में एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *