Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - हिमाचल प्रदेश - Himachal News: रेडिसन होटल का कमरा नंबर 411 बना ‘डील रूम’, भाजपा के पूर्व MLA ने उठाए बड़े सवाल

    Himachal News: रेडिसन होटल का कमरा नंबर 411 बना ‘डील रूम’, भाजपा के पूर्व MLA ने उठाए बड़े सवाल

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra12 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Himachal News: रेडिसन होटल का कमरा नंबर 411 बना ‘डील रूम’, भाजपा के पूर्व MLA ने उठाए बड़े सवाल
    Radisson Hotel
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, सुजानपुर। Himachal News: हमीरपुर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके दिल्ली प्रवास को लेकर कई तीखे प्रश्न खड़े किए हैं। राणा ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुए बदलाव और दिल्ली के एक होटल में उनके ठहरने को लेकर कई तरह की शंकाएं पैदा हो रही हैं।

    आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा (Rajinder Rana) ने कहा कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक टूर प्रोग्राम दिल्ली से शिमला आने का था, जिसके अनुसार उन्हें 2 मार्च को शिमला पहुंचना था। लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार शिमला आने की बजाय मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली के रेडिसन होटल पहुंच गए और वहां करीब 23 घंटे तक रुके रहे। राणा ने आरोप लगाया कि रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 किसी अन्य नाम से बुक किया गया था और मुख्यमंत्री वहीं ठहरे रहे।

    Rajinder Rana
    Rajinder Rana

    3 मार्च को शिमला पहुंचे

    उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उस कमरे में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री को अपने निर्धारित कार्यक्रम से हटकर वहां रुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का टूर प्रोग्राम न तो रद्द किया गया और न ही उसमें कोई संशोधन किया गया, जबकि कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 2 मार्च को शिमला पहुंचना था। इसके बावजूद मुख्यमंत्री शेड्यूल से हटकर 3 मार्च को करीब चार बजे शिमला पहुंचे, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    राजेंद्र राणा ने यह भी पूछा कि इन 23 घंटों के दौरान कमरे नंबर 411 में किन-किन लोगों के साथ बैठकें हुईं और राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले वहां क्या गतिविधियां हुईं। उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि मुख्यमंत्री इस दौरान किन लोगों से मिले और इन मुलाकातों का उद्देश्य क्या था। राणा ने कहा कि यह मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़ा हुआ है, जिनके सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता अपेक्षित होती है। ऐसे में चारदीवारी के भीतर हुई मुलाकातें कई तरह की शंकाओं को जन्म देती हैं।

    Sukhvinder Singh Sukhu, Chief Minister of Himachal Pradesh
    Sukhvinder Singh Sukhu, Chief Minister of Himachal Pradesh

    रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 लिया

    उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब दिल्ली में हिमाचल भवन और हिमाचल सदन जैसी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो फिर किन लोगों से मिलने के लिए रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 लेना पड़ा और वहां 23 घंटे तक बैठकों का दौर क्यों चला। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि इन मुलाकातों का धुआं दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से लेकर केरल तक पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इस पूरे मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे प्रदेश की जनता के सामने रखे जाएंगे।



















    No related posts.

    Delhi Himachal News Himachal Pradesh Himachal Pradesh CM Radisson Hotel Radisson Hotel Delhi Rajinder Rana Sukhvinder Singh Sukhu
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जालंधर के काकू आहलुवालिया ने पंजाब खादी एंड विलेज इंडस्ट्री बोर्ड के चेयरमैन का पदभार किया ग्रहण
    Next Article DIPS News: डिप्स के विद्यार्थी दुनिया भर में बिखेर रहे सफलता के रंग
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    20 May, 2026

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.