GST Scam: फर्जी GST फर्म बनाकर 1.77 करोड़ की Tax चोरी, दो कारोबारी गिरफ्तार

डीसीपी के मुताबिक गिरोह का तरीका बेहद सुनियोजित था। आरोपी ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जो आर्थिक रूप से कमजोर होते थे। उन्हें 10 से 15 हजार रुपये देने का लालच देकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और मोबाइल नंबर हासिल कर लेते थे।

Daily Samvad
4 Min Read
GST Bogus Billing Scam
Punjab Government
Highlights
  • ‘रामकली एंटरप्राइजेज’ नाम से एक फर्जी फर्म
  • गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया
  • फर्जी कंपनियों के जरिए बोगस इनवाइस
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 511 शब्द|📅 12 Mar 2026

डेली संवाद, लखनऊ। GST Scam News: फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये के फर्जी लेन-देन और कर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर क्राइम टीम और माल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। आरोपित गरीब और जरूरतमंद लोगों को रुपये का लालच देकर उनके दस्तावेज हासिल करते थे और उन्हीं के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) बेचते थे।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) कमलेश दीक्षित ने बताया कि इस मामले की शुरुआत 28 अगस्त 2025 को दर्ज एक शिकायत से हुई थी। राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त (GST ऑडिट अनुभाग) नरेश वर्मा ने माल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया था कि माल थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में ‘रामकली एंटरप्राइजेज’ नाम से एक फर्जी फर्म बनाकर करीब 1.77 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी क्लेम किया गया है।

GST Scam
GST Scam

साइबर क्राइम में FIR

शिकायत मिलने के बाद पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि जिस पते पर फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया गया था, वहां न तो कोई कंपनी संचालित हो रही थी और न ही किसी तरह का व्यापार हो रहा था। यानी फर्म का पता और उसका कारोबार दोनों ही पूरी तरह से फर्जी पाए गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान चुंगा खां निवासी पहाड़पुर, थाना बिसवां जिला सीतापुर और सलमान रहमानी निवासी नवीउल्लाह रोड, बांसमंडी के रूप में हुई है।

गिरोह का तरीका बेहद सुनियोजित

डीसीपी के मुताबिक गिरोह का तरीका बेहद सुनियोजित था। आरोपी ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जो आर्थिक रूप से कमजोर होते थे। उन्हें 10 से 15 हजार रुपये देने का लालच देकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और मोबाइल नंबर हासिल कर लेते थे।

GST Fraud
GST Fraud

इसके बाद आरोपित फर्जी किरायानामा और बिजली के बिल जैसे दस्तावेज तैयार कर उन्हीं लोगों के नाम पर जीएसटी (GST) फर्म का पंजीकरण करा लेते थे। इन फर्जी कंपनियों के जरिए बोगस इनवाइस और ई-वे बिल बनाए जाते थे, जिससे कागजों पर बड़े पैमाने पर व्यापार होता हुआ दिखाया जाता था।

फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट

इन्हीं कागजी लेन-देन के आधार पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट तैयार किया जाता था और उसे कमीशन लेकर अन्य व्यापारियों को बेच दिया जाता था। इस तरह गिरोह ने करीब 1.77 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी तैयार कर टैक्स सिस्टम को नुकसान पहुंचाया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *