Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - दुनिया - US H1B Visa: अमेरिका के VISA नियमों में बदलाव, अब इस आधार पर मिलेगा वीजा

    US H1B Visa: अमेरिका के VISA नियमों में बदलाव, अब इस आधार पर मिलेगा वीजा

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra13 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    US H1B Visa: अमेरिका के VISA नियमों में बदलाव, अब इस आधार पर मिलेगा वीजा
    US H1B Visa
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, अमेरिका। US H1B Visa: अमेरिका (America) ने H-1B वीजा प्रक्रिया में ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब वीजा आवेदकों का चयन रैंडम लॉटरी (Random Lottery) के बजाय वेतन स्तर के आधार पर होगा।

    इसके लिए अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ने फॉर्म I-129 का नया सिस्टम बनाया है, जो 1 अप्रैल 2026 से अनिवार्य होगा। इस नई प्रक्रिया में कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों की नौकरी से जुड़ी जानकारी विस्तार से देनी होगी। अधिक अनुभव और उच्च वेतन वाले पेशेवरों को वीजा (Visa) मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

    चार वेतन स्तरों में बांटा

    नए सिस्टम के तहत आवेदकों को चार वेतन स्तरों (लेवल-1 से लेवल-4) में बांटा जाएगा। जितना उच्च वेतन, उतने अधिक मौके। उदाहरण के लिए, लेवल-4 के उम्मीदवार को चार मौके मिलेंगे, जबकि लेवल-1 को सिर्फ एक।

    Donald Trump
    Donald Trump

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    इसके साथ ही H-1B वीजा (Visa) की फीस भी अब पहले से कई गुना अधिक हो गई है। पहले यह लगभग 9,000 डॉलर (करीब 8.3 लाख रुपये) थी, जिसे सितंबर 2025 में बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (करीब 90 लाख रुपये) कर दिया गया। वीजा कुल 6 साल के लिए जारी होता है (3-3 साल के दो चरण), जिसके बाद आवेदक ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।

    अमेरिका को टैलेंट की जरूरत

    ट्रम्प (Donald Trump) प्रशासन का H-1B पर रवैया हमेशा बदलता रहा है। पहले इसे अमेरिकी हितों के खिलाफ बताया गया, जबकि हाल ही में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका को टैलेंट की जरूरत है। इसके अलावा, ट्रम्प ने ‘गोल्ड कार्ड, प्लेटिनम कार्ड और कॉर्पोरेट गोल्ड कार्ड’ जैसी नई वीजा सुविधाएं भी लॉन्च की हैं। ट्रम्प गोल्ड कार्ड (लगभग 8.8 करोड़ रुपये) धारक को अमेरिका में अनलिमिटेड रहने का अधिकार देगा।

    USA America
    USA America

    भारत हर साल लाखों इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट तैयार करता है। कंपनियां जैसे इंफोसिस, TCS, विप्रो, कॉग्निजेंट और HCL सबसे अधिक H-1B वीजा स्पॉन्सर करती हैं। बढ़ी हुई फीस और नई नीति के कारण अब भारतीय टैलेंट यूरोप, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व की ओर रुख कर सकता है।



















    No related posts.

    America News America Visa Donald Trump H1B Visa US H1B Visa US H1B Visa Application Fee US H1B Visa Rule US H1B Visa Rule Changed US H1B Visa Selection US Visa
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleLPG Cylinder Shortage: हरियाणा में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, CM ने अफवाहों पर लगाई रोक
    Next Article UP News: रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच, संपत्ति विवादों पर लगाम लगाने की तैयारी
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.