डेली संवाद, चंडीगढ़। Commercial Gas Cylinder Shortage: अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है
अभी अब कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी के बीच, सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों (Commercial Gas Cylinder) की आपूर्ति के लिए 20% कोटा आवंटित किया जाएगा, जिससे होटलों और रेस्तरां को राहत मिलेगी।
कई रेस्तरां बंद होने की कगार पर
देश भर में व्याप्त गैस संकट के बीच केंद्र सरकार का यह महत्वपूर्ण निर्णय होटल और रेस्तरां उद्योग को काफी राहत लेकर आया है। गैस की कमी के कारण कई रेस्तरां बंद होने की कगार पर हैं। कई होटल और रेस्तरां मालिकों ने अपने मेनू में बदलाव किया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कमर्शियल एलपीजी की वर्तमान स्थिति और होटल, रेस्तरां और पर्यटन क्षेत्रों पर इसके प्रभाव पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि सरकार ने इसके बाद यह कदम उठाया है।
सूत्रों के अनुसार, पंजीकृत उपभोक्ताओं को 20% तक कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति की जा सकती है। वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को उनकी कुल मांग का 20% प्राप्त होगा। तीनों तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशक और राज्य सरकार यह तय करेंगे कि वाणिज्यिक सिलेंडरों की यह 20% आपूर्ति किस क्षेत्र को मिलेगी।








