War on Drugs: पंजाब पुलिस ने 587 स्थानों पर की छापेमारी; 241 गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Police
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 13 Mar 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 52वें दिन आज पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने और मैप किए गए 587 ठिकानों पर छापेमारी की।

कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14,340 हो गई

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों पर वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

52वें दिन पुलिस टीमों ने 241 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 11 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14,340 हो गई है। इसके अलावा 103 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 102 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

arrest
arrest

64 नशा तस्करों को गिरफ्तार

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना साझा कर सकते हैं। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 377वें दिन भी जारी रखते हुए आज 64 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 13 किलोग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम अफीम और 443 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए।

इसके साथ ही केवल 377 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 53,383 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार कराने के लिए भी प्रेरित किया है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *