Jalandhar News: जालंधर हाईट्स में छठी मंजिल से गिरी लड़की, संदिग्ध मौत, पिता बोले- हत्या हुई है

मृतक लड़की भूमिका के पिता सुनील सिंगला ने कहा कि बेटी ने सुसाइड नहीं किया है। बेटी के पैर में कट का निशान है, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई।

Daily Samvad
2 Min Read
Jalandhar Class 9 Student Suicide
Punjab Government
Highlights
  • पुलिस ने परिजनों को सूचना दी
  • परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है
  • शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 13 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar: पंजाब के जालंधर में एक 9वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि चर्चा यह है कि मौत संदिग्ध है। जानकारी केअनुसार वह स्कूल में टेनिस खेलने गई थी। लेकिन हाइट्स सोसाइटी में उसका शव मिला। पुलिस की तरफ से परिजनों को सूचना दी गई की छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।

इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी के पैर में कट का निशान है। बाकि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उसके सिर से कोई खून नहीं वह रहा था।

सुसाइड नोट मिला

वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) के मुताबिक मौके से सुसाइड नोट मिला है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका पता नहीं चल पाया है। मृतक छात्रा की पहचान 16 वर्षीय भूमिका निवासी अर्बन स्टेट के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूमिका जालंधर हाइट्स सोसाइटी स्थित क्रेंबिज स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम 4 वजे स्कूल में बने टेनिस कोर्ट में खेलने के लिए गई थी। इसके बाद वह जालंधर हाइट्स सोसाइटी में कैसे पहुंची, किसी को कुछ पता नहीं।

परिजन में आनन-फानन

वहां रह रहे लोगों ने उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि भूमिका ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस सूचना के बाद परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे

भूमिका के पिता सुनील सिंगला ने कहा कि बेटी ने सुसाइड नहीं किया है। बेटी के पैर में कट का निशान है, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *