Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल में खेलने आई छात्रा का शव AGI के फ्लैट के पास मिला

    Jalandhar News: कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल में खेलने आई छात्रा का शव AGI के फ्लैट के पास मिला

    Daily SamvadBy Daily Samvad14 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल में खेलने आई छात्रा का शव AGI के फ्लैट के पास मिला
    Cambridge International School Jalandhar
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के बाहर शुक्रवार देर रात उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब 14 वर्षीय छात्रा भूविका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही तथा सच्चाई छुपाने के गंभीर आरोप लगाए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में स्कूल का गेट खुलवाने की मांग की।

    मृतक छात्रा की पहचान भूविका के रूप में हुई है, जो जालंधर (Jalandhar) के बारादरी स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (Cambridge International School Jalandhar) में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार, वह रोजाना अर्बन एस्टेट स्थित स्कूल की दूसरी ब्रांच में टेनिस अभ्यास के लिए जाती थी। शुक्रवार को भी उसकी मां राखी सिंघल उसे स्कूल छोड़कर आई थीं। लेकिन देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद रात को उसका शव जालंधर हाइट्स फ्लैट्स के एफ-ब्लॉक के पास संदिग्ध हालत में बरामद हुआ।

    Jalandhar Class 9 Student Suicide
    Jalandhar Class 9 Student Suicide

    परिवार ने किया प्रदर्शन

    घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग स्कूल के बाहर पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन मामले में सच्चाई छुपाने की कोशिश कर रहा है और उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं दी गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    परिजनों ने एक अहम सवाल उठाया है कि यदि बच्ची जालंधर हाइट्स तक पहुंची, तो उसकी टेनिस किट स्कूल के ग्राउंड में ही कैसे मिली। उनका कहना है कि यह बात पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध बना देती है। बच्ची के पिता सुनील सिंघला और मां राखी सिंघल का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन कुछ महत्वपूर्ण तथ्य छुपा रहा है। उनका कहना है कि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस और स्कूल प्रशासन सीसीटीवी फुटेज दिखाने में टालमटोल कर रहे हैं।

    Cambridge International School Jalandhar Protest News
    Cambridge International School Jalandhar Protest News

    सीसीटीवी फुटेज नहीं निकाल सकी पुलिस

    परिजनों का यह भी कहना है कि स्मार्ट सिटी के दावों के बीच छह घंटे तक पुलिस एक भी सीसीटीवी फुटेज नहीं निकाल पाई, जो अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। इसी को लेकर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और देर रात तक स्कूल के बाहर प्रदर्शन जारी रहा।

    दूसरी ओर, पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालांकि पुलिस के पास फिलहाल यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि बच्ची किन परिस्थितियों में जालंधर हाइट्स तक पहुंची। इसी कारण पुलिस भी कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    Cambridge International School Jalandhar Protest
    Cambridge International School Jalandhar Protest

    स्कूल के बाहर धऱना

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इतने सुरक्षित इलाके और स्कूल परिसर से एक बच्ची का लापता होकर संदिग्ध हालत में मृत मिलना गंभीर मामला है। उन्होंने मांग की कि जब तक सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक नहीं की जाती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

    काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाई जाएगी और मामले की पूरी जांच की जाएगी। इसके बाद स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हुई। फिलहाल बच्ची के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर शहर में गहरा तनाव और आक्रोश बना हुआ है।



















    No related posts.

    Amit Taneja BJP Bhuvika Death Case Cambridge International School Jalandhar CCTV Footage Controversy Civil Hospital Jalandhar Jalandhar Heights Incident Jalandhar News Protest Outside School Punjab Crime News Punjab police investigation School Negligence Allegation School Safety Issue Student Death Case Student Suicide or Murder अमित तनेजा बीजेपी आत्महत्या या हत्या कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल जालंधर छात्रा की संदिग्ध मौत जालंधर समाचार जालंधर हाइट्स मामला पंजाब क्राइम न्यूज़ पंजाब पुलिस जांच भूविका डेथ केस सिविल अस्पताल जालंधर सीसीटीवी फुटेज विवाद स्कूल के बाहर प्रदर्शन स्कूल प्रबंधन पर आरोप स्कूल सुरक्षा मुद्दा
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जालंधर हाईट्स में छठी मंजिल से गिरी लड़की, संदिग्ध मौत, पिता बोले- हत्या हुई है
    Next Article Rajasthan IPS Transfer List: सरकार ने 64 IPS अफसरों का किया तबादला, कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी बदले गए, पढ़ें Transfer List
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.