डेली संवाद, मोगा। Amit Shah Moga Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मोगा जिले के किल्ली चहलां गांव में ‘बदलाव’ रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए एक तरह का आह्वान माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अमित शाह (Amit Shah) दोपहर 12:30 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। भाजपा का दावा हैं कि पंजाब के इतिहास में आज तक ऐसी रैली नहीं हुई होगी। बता दे कि भाजपा उसी स्थान पर रैली कर रही हैं जहां पर फरवरी माह में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रैली की थी।
115 एकड़ एरिया में रैली की व्यवस्था
राजनीतिक दल चुनाव के लिहाज से मोगा किल्ली चहलां को लक्की मानते हैं और इसीलिए अपने चुनावी मुहिम का आगाज यहीं से करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने किल्ली चहलां में 115 एकड़ एरिया में रैली की व्यवस्था की है। वहीं रैली में पहुंचने से पहले अमित शाह ने ट्वीट किया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने लिखा कि “पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। क्योंकि युवाओं, किसानों और मेहनती लोगों के लिए प्रसिद्ध पवित्र भूमि पंजाब को आम आदमी सरकार ने भ्रष्टाचार, नशीली दवाओं और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कण्ट्रोल वाली आम आदमी सरकार में पंजाब से कानून-व्यवस्था और विकास गायब है। आज मोगा में भाजपा की ‘बदला रैली’ में पंजाब के भाइयों और बहनों से बातचीत करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।”
ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਬਦਲਾਅ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹੈ।
ਕਿਉਂਕਿ ਜਵਾਨਾਂ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਮਿਹਨਤਕਸ਼ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਨੂੰ ਆਪ-ਦਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਅਪਰਾਧ ਵਿੱਚ ਡੋਬ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਰਿਮੋਟ ਕੰਟਰੋਲ ਵਾਲੀ ਇਸ ਆਪ-ਦਾ ਸਰਕਾਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਗਾਇਬ ਹੈ।
ਅੱਜ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ…
— Amit Shah (@AmitShah) March 14, 2026








