Punjab News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा, संचालक काबू

महानगर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हाइबोवाल क्षेत्र के चंद्र नगर इलाके में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैं।

Daily Samvad
2 Min Read
medicine
Punjab Government
Highlights
  • नशे के खिलाफ लुधियाना पुलिस की सख्ती
  • नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा
  • संचालक काबू
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 17 Mar 2026

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना (Ludhiana) में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हाइबोवाल क्षेत्र के चंद्र नगर इलाके में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्टोर संचालक राजीव कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

अवैध रूप से नशीली गोलियां बेची जा रही

CIA के इंस्पेक्टर नवदीप सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को उनकी टीम सिविल सिटी, चंद्र नगर और हरगोबिंद नगर क्षेत्रों में नियमित गश्त और मेडिकल स्टोरों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्र नगर स्थित ‘लाइफ मेडिकेयर मेडिकल स्टोर’ पर अवैध रूप से नशीली गोलियां बेची जा रही हैं, जहां अक्सर युवाओं की भीड़ लगी रहती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और योजनाबद्ध तरीके से मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में ट्रामाडोल सॉल्ट युक्त प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं, जिन्हें देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

Medical Store
Medical Store (Demo Pic)

बरामदी में ये दवाइयों शामिल

बरामद दवाइयों में SPASMORE कैप्सूल के 456, CROMADOL-100 की 430 गोलियां, FEVOFINE की 880 गोलियां, PANADOLE की 520 गोलियां और TRAMOWELL-100 SR की 90 गोलियां शामिल हैं।

लुधियाना पुलिस (Ludhiana Police) ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी इन दवाइयों को कहां से लाता था और उसके संबंध किन बड़े नशा तस्करों से जुड़े हो सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *