डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स आईएमटी में विवृति फाइनेंशियल लिटरेसी इनिशिएटिव एकेडमिक एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में महत्व को समझाना था।
कार्यशाला का संचालन कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) डॉ. जसविंदर कौर द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता, धन प्रबंधन, निवेश के महत्व तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

विद्यार्थियों को प्रेरित किया
विद्यार्थियों ने सत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया और चर्चा के माध्यम से महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रवि सिद्धू ने वक्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने भविष्य के विकास और पेशेवर सफलता के लिए वित्तीय साक्षरता को अपनाएं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर श्री तरविंदर सिंह का संदेश भी साझा किया गया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में वित्तीय ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ धन प्रबंधन और निवेश की समझ भी विकसित करनी चाहिए, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर और सफल बन सकें। उन्होंने ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की और विद्यार्थियों को इसका पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।








