Punjab: अपनी ही पार्टी पर बरसे AAP कार्यकर्ता, फेसबुक लाइव में खोली व्यवस्थाओं की पोल

लुधियाना से एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के ही एक वर्कर ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।

Daily Samvad
2 Min Read
Aam Aadmi Party
Punjab Government
Highlights
  • AAP वर्कर ने फेसबुक लाइव में उठाए सवाल
  • अपनी ही सरकार को घेरा
  • खोली व्यवस्थाओं की पोल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 17 Mar 2026

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab: लुधियाना (Ludhiana) से एक अनोखा राजनीतिक मामला सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के ही एक वर्कर ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।

AAP वर्कर सौरव साहनी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर खुलकर नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों व नेताओं को घेरा। फेसबुक लाइव के दौरान सौरव साहनी ने कहा कि वह मजबूरी में यह कदम उठा रहे हैं, क्योंकि लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।

Facebook: फेसबुक के 12,000 कर्मचारियों की नौकरी पर छाया संकट

सड़कों की बदहाली पर उठाई आवाज

उन्होंने बताया कि हैबोवाल गोल चौक से लेकर पीएयू तक की सड़कें बेहद खराब स्थिति में हैं। खासतौर पर रिलायंस क्लब वाली रोड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां हालत सबसे ज्यादा खराब है, जिससे रोजाना लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वर्कर ने आरोप लगाया कि शहर में जगह-जगह सड़कों को तोड़ दिया जाता है, लेकिन उनकी समय पर मरम्मत नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि लुधियाना के लगभग हर इलाके में सड़कों की हालत खराब है, चाहे वह डीएमसी क्षेत्र हो या चीमा चौक। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इन सड़कों पर तो “दही से लस्सी” तक बनाई जा सकती है।

खोली व्यवस्थाओं की पोल

सौरव साहनी ने लोकल बॉडी मंत्री और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से अपील की कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करवाई जाए, क्योंकि जनता में भारी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आगामी चुनावों में इसका असर पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।

इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि मंत्री पिछले एक महीने से दफ्तर नहीं आ रहे और विधायक बनने के बाद क्षेत्र में कम ही नजर आए हैं। अंत में वर्कर ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *