Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: जालंधर में महिला की बालियां छीन भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई

    Jalandhar News: जालंधर में महिला की बालियां छीन भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई

    Daily SamvadBy Daily Samvad19 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: जालंधर में महिला की बालियां छीन भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई
    Jalandhar Snatching Case
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के बस्ती गुजा इलाके में एक महिला से बालियां छीनकर भाग रहे लुटेरे को स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया। आरोपी की लोगों ने मौके पर ही पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) के बस्ती गुजां इलाके में बबीता नाम की महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने अचानक उनकी बालियां छीन लीं और मौके से फरार होने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और उन्होंने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया।

    चोर को पकड़ लिया

    पीछा करते हुए लोगों ने झंडिया वाले पीर के पास एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान राजू (24) निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ने के बाद जमकर पीटा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका साथी करण वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह शराब पीने का आदी है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    पीड़ित महिला बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उसकी बालियां छीनी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। तब तक लोगों ने चोर को पकड़ा कर जमकर पिटाई कर दी।

    स्कूटी भी कब्जे में ले ली

    पुलिस ने आरोपी राजू को हिरासत में लेकर उसकी स्कूटी भी कब्जे में ले ली है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



















    No related posts.

    Accused Caught Chain Snatching Crime news Punjab Jalandhar News Local People Action police Investigation Punjab Crime Snatching Case Street Crime Woman Looted अपराध खबर आरोपी गिरफ्तार जालंधर खबर पंजाब क्राइम पुलिस जांच बालियां छीनना महिला से लूट सड़क अपराध स्थानीय लोगों की कार्रवाई स्नैचिंग केस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleGold Silver Price Today: चांदी 13,000 रुपए हुई सस्ती, सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट, जाने आज का रेट
    Next Article Punjab News: प्रशासन से राजनीति तक, पूर्व IAS ने थामा अकाली दल का दामन
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.