Jalandhar News: जालंधर के दो रिएल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ CM, विजीलैंस और इनकम टैक्स व ED से शिकायत

जालंधर के एक बड़े कालोनाइजर की 50 से ज्यादा कालोनियों का ब्यौरा भी सरकार को भेजा गया है। शिकायत में कहा गया है कि बस्तियात इलाके से लेकर लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी और शहर व शहर के बाहर कई रिहाइशी कालोनियां काटी गई हैं। आरोप है कि उक्त कालोनाइजर ने फर्जी एनओसी लगाकर प्लाटों की रजिस्ट्री करवाई है, जिससे नगर निगम और पुडा को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

Daily Samvad
3 Min Read
Jalandhar News
Highlights
  • इनकम टैक्स ईडी और पंजाब सरकार से शिकायत
  • करोड़ों की कमाई, लेकिन टैक्स भरने में चोरी
  • बिल्डर खुद को एक संगठन का पदाधिकारी बताता है
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 404 शब्द|📅 19 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के दो बड़े रिएल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ पंजाब सरकार समेत इनकम टैक्स और ईडी में शिकायत की गई है। इसमें एक बड़ा बिल्डर और एक कालोनाइजर का नाम शामिल बताया जा रहा है। इन दोनों रिएल एस्टेट कारोबारियों के खिलाफ भेजी शिकायत में कहा गया है कि कुछ करप्ट अफसरों के साथ मिलकर पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

पंजाब सरकार को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि जालंधर (Jalandhar) के बड़े बिल्डर ने होटल और शापिंग कांप्लैक्स बनाकर करोड़ों रुपए की फीस चोरी है। आरोप है कि उक्त बिल्डर ने पंजाब सरकार के खजाने में बनती फीस जमा नहीं करवाई। शिकायत में कहा गया है कि आर्किटैक्ट के साथ मिलकर उक्त बिल्डर गलत तरीके से कामर्शियल इमारतें बना रहा है। अगर फीस लाखों में बनती है तो कुछ हजार रुपए ही जमा करवाए जाते हैं।

Jalandhar News: जालंधर के दो रिएल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ CM, विजीलैंस और इनकम टैक्स व ED से शिकायत

सबूतों के साथ शिकायत

शिकायतकर्ता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, चीफ सैक्रेटरी, विजीलैंस ब्यूरो के डायरेक्टर को सबूतों के साथ शिकायत की है। इसके साथ ही मांग की है कि उक्त बिल्डर द्वारा बनाए गए होटलों, कामर्शियल माल और अन्य कामर्शियल इमारतों के दस्तावेजों और भौगोलिक स्थिति की जांच होनी चाहिए। इससे न केवल सरकार को बड़ी फीस आ सकती है, बल्कि एक बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही जालंधर के एक बड़े कालोनाइजर की 50 से ज्यादा कालोनियों का ब्यौरा भी सरकार को भेजा गया है। शिकायत में कहा गया है कि बस्तियात इलाके से लेकर लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी और शहर व शहर के बाहर कई रिहाइशी कालोनियां काटी गई हैं। आरोप है कि उक्त कालोनाइजर ने फर्जी एनओसी लगाकर प्लाटों की रजिस्ट्री करवाई है, जिससे नगर निगम और पुडा को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

Dolly Palace Illegal Colony News
Dolly Palace Illegal Colony News

कालोनियां काटकर फीस चोरी

शिकायतकर्ता के मुताबिक जालंधर के आसपास इलाके में कई कालोनियां काटने वाले इस कालोनाइजर के पास अकूत संपत्ति है, जिसका सही से इनकम टैक्स भी नहीं भरा जा रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस कालोनाइजर की कालोनानियों की डिटेल भेजकर जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सबूतों के साथ शिकायत की गई है। जिससे शहर के इन दो रिएल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्ऱवाई हो सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *