Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में सफाई मुलाजिमों की हड़ताल, वेतन न मिलने पर प्रदर्शन

Jalandhar Municipal Corporation के सफाई मुलाजिमों ने एक बार फिर वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है।

Daily Samvad
2 Min Read
Sanitation Workers' Strike at Jalandhar Municipal Corporation
Highlights
  • नगर निगम में सफाई मुलाजिमों की हड़ताल
  • वेतन न मिलने पर प्रदर्शन
  • कर्मचारियों ने चेतावनी दी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 20 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के सफाई मुलाजिमों ने एक बार फिर वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को गुस्साए मुलाजिमों ने कूड़े से भरे ट्रकों को नगर निगम मुख्यालय के बाहर लाकर खड़ा कर दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

Sanitation Workers' Strike at Jalandhar Municipal Corporation
Sanitation Workers’ Strike at Jalandhar Municipal Corporation

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सफाई कर्मचारियों के नेता सनी सहोता और उनके साथियों ने मेयर कार्यालय के सामने भी विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई महीनों से वेतन लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुलाजिमों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी

इस हड़ताल का असर शहर (Jalandhar) की सफाई व्यवस्था पर पड़ना शुरू हो गया है। कूड़ा उठान (लिफ्टिंग) पूरी तरह ठप होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में जालंधर की सड़कों पर कूड़े के ढेर लग सकते हैं। इससे न केवल लोगों को परेशानी होगी, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ सकते हैं।

Sanitation Workers' Strike at Jalandhar Municipal Corporation
Sanitation Workers’ Strike at Jalandhar Municipal Corporation

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

नगर निगम अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई ठोस आश्वासन सामने नहीं आया है। वहीं, कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। शहरवासियों की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है, ताकि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *