Jalandhar News: जालंधर में ASI ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेटे ने एएसआई को मारा थप्पड़, जमकर हंगामा

शहर के एक इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पुराने झगड़े के मामले में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और परिवार के बीच तीखा विवाद हो गया।

Daily Samvad
5 Min Read
Jalandhar Police Raid Allegations
Highlights
  • जालंधर में पुलिस कार्रवाई बनी विवाद
  • ASI ने महिला को बालों से घसीटा
  • युवक ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 683 शब्द|📅 20 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के एक इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पुराने झगड़े के मामले में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और परिवार के बीच तीखा विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद एएसआई पर युवक के साथ मारपीट करने और उसकी मां को बाल पकड़कर घर से बाहर घसीटने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद इलाके में करीब 10 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा और स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर रोष जताया।

जानकारी के अनुसार जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) टीम एक पुराने पारिवारिक विवाद के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए सुबह करीब सवा 7 बजे उसके घर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने घर में दाखिल होकर युवक को पकड़ने की कोशिश की, परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि एएसआई ने युवक की पीठ पर मुक्के मार दिए। इतना ही नहीं, हंगामे के बीच आरोपी की मां को घर के अंदर से बाल पकड़कर बाहर खींच लाया गया।

घसीटते हुए पुलिस गाड़ी में बैठाने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब एएसआई महिला को गली में घसीटते हुए पुलिस गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहा था, तब महिला के बेटे ने गुस्से में पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी महिला कर्मी के एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, जो पूरी तरह से कानून के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना को लेकर थाना प्रभारी राजिंदर कुमार ने बताया कि वह उस समय ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे और उन्हें बाद में पूरे मामले की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एएसआई प्रवीन कुमार टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

A scuffle with a female doctor in Civil Hospital

पुलिस ने गालियां दीं और मारपीट की

वहीं पीड़ित महिला ममता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिसकर्मी जबरन उनके घर में घुसे और सो रहे बेटों को उठाने लगे। विरोध करने पर उन्हें थप्पड़ मारा गया और गले व बालों से पकड़कर घसीटा गया। ममता का कहना है कि वह विधवा हैं और उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है, जिसके चलते बहू अपने मायके तिलक नगर चली गई थी और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। ममता के अनुसार पुलिस कई बार उनके घर आ चुकी थी, लेकिन इस बार उन्होंने जबरदस्ती करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटों को कपड़े पहनने तक का मौका नहीं दिया और कमरे में घुसकर उन्हें जबरन उठाने लगी।

विरोध करने पर पुलिस ने गालियां दीं और मारपीट की। महिला ने अपनी बहू पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और शादी के बाद बहू का व्यवहार ठीक नहीं था। उनका दावा है कि बहू का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है, जिसके सबूत उनके पास मौजूद हैं। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ और बहू मायके चली गई, जहां से उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

मोहल्ले के सामने गुंडागर्दी की

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक था और उन्होंने पूरे मोहल्ले के सामने गुंडागर्दी की। लोगों का मानना है कि अगर कोई शिकायत थी तो पुलिस को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए थी, न कि महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार करना चाहिए था।

घटना के बाद पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। वहीं पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने साफ कहा है कि वे इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे और न्याय के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *